back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वीडियो वायरल कर दूंगी’ IPL क्रिकेटर विपराज निगम को ब्लैकमेल, बाराबंकी में FIR दर्ज

दिल्ली कैपिटल्स के युवा ऑलराउंडर विपराज निगम ने बाराबंकी में एक महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामले में FIR दर्ज कराई, जिसमें उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलने वाले युवा ऑलराउंडर व‍िपराज न‍िगम ब्लैकमेलिंग और धमकी का शिकार हुए हैं। विपराज निगम ने बाराबंकी कोतवाली नगर में एक महिला के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अनुचित मांगें पूरी न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। 

 धमकियों का सिलसिला: अंतरराष्ट्रीय कॉल्स तक का डर

विपराज ने पुलिस को बताया कि, एक अज्ञात महिला लगातार अनुचित माँगें कर रही थी। और मांगें पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। नंबर ब्लॉक करने पर उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल्स आने लगे। धमकियाँ उनके और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की थीं। खिलाड़ी ने कहा कि इस पूरे मामले से उनका करियर और मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

 सोशल मीडिया विवाद ने बढ़ाई आग

मामला तब सुर्खियों में आया जब एक महिला पत्रकार ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर विपराज पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकार का दावा था कि पीड़िता न्याय पाने के लिए नोएडा पुलिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई।

कौन हैं विपराज निगम?

21 वर्षीय विपराज निगम घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश (UP) की टीम से खेलते हैं।उन्हें IPL 2025 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ₹50 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में 14 मैचों में 142 रन बनाए और 11 विकेट लिए।वह आज (13 नवंबर) से शुरू होने वाली भारत-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच वनडे सीरीज में भी खेलते नजर आएंगे।पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खिलाड़ी ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दो दिन से लापता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, पत्नी ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...