back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे आईएईए प्रमुख

विएना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारिआनो ग्रॉसी ने कहा है कि वह यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान की अगुवाई करेंगे। चीन की संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि ग्रॉसी ने इस विषय में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, यह यूक्रेन में परमाणु सुरक्षा अभियान की कड़ी का पहला मिशन होगा। ग्रॉसी ने साथ ही विएना में संवाददाताओं को कहा है कि आईएईए का चेर्नोबिल मिशन बहुत जल्द शुरू होगा। आईएईए प्रमुख अभी हाल ही में यूक्रेन और रूस की यात्रा से लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों के अधिकारियों के साथ परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। आईएईए ने गुरुवार को कहा था कि चेर्नोबिल संयंत्र पर कब्जा जमाये रूस के सैनिक वापस जा रहे हैं और उन्होंने संयंत्र की जिम्मेदारी वापस यूक्रेन को सौंप दी है। इसके बाद शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में ग्रॉसी ने कहा कि उन्होंने रूस के अधिकारियों से यह नहीं पूछा है कि वे चेर्नोबिल को क्यों छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि विकिरण के संपर्क में आने के कारण रूस के सैनिक संयंत्र छोड़ रहे हैं। ग्रॉसी ने बताया कि संयंत्र के आसपास का विकिरण स्तर सामान्य है। ग्रॉसी ने कहा कि संयंत्र पर कब्जे के दौरान बहुत भारी वाहनों की आवाजाही से संयंत्र के अंदर विकिरण का स्तर तुलनात्मक रूप से बढ़ गया था। यूक्रेन प्रशासन का कहना है कि रूस ने जब से उस पर हमला किया, तब से परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा था। यूक्रेन की राजधानी कीव से यह संयंत्र मात्र 110 किलोमीटर दूरी पर स्थित है और यह वर्ष 1986 के परमाणु विकिरण हादसे के कारण जाना जाता है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵