back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन का पैसा लेने पर जनसुविधा केन्द्र का लाइसेंस होगा निरस्त

– प्रतिदिन 10 रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, कम होने पर होगी कार्यवाही झांसी,15 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद में कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए वैक्सीनेशन में तेजी लाये जाने के मद्देनजर सभी जनसुविधा केन्द्र के संचालकों की बैठक लेते हुये निर्देश दिये कि सभी जनसुविधा केन्द्र संचालक अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन करायें। रजिस्ट्रेशन निशुल्क किया जाना है, यदि पैसे लेने की शिकायत प्राप्त होगी तो सख्त कार्यवाही करते हुए लायसेंस निरस्त होगा। जिलाधिकारी ने संचालित जनसुविधा केन्द्रों के सेवा प्रदाता संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में अक्रियाशील सेन्टर को जल्द से जल्द क्रियाशील करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश में प्रतिदिन अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराया जाये, यह तभी सम्भव होगा जब सभी जन सुविधा केन्द्र प्रापर संचालित होंगे और दूरदराज क्षेत्र के लोग वही अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेन्टर को प्रतिदिन 10 लोगों का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, यदि इससे कम होता है तो कार्यवाही की जायेगी। जनपद में कुल 1358 जन सुविधा केन्द्र है, परन्तु 723 जन सुविधा केन्द्र ही पूरी तरह क्रियाशील है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त संचालकों को 19 जून 2021 को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रशिक्षण दिया जाये। प्रशिक्षण दो पालियों में हो ताकि सभी शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी बचाव के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाना है। जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित जन सुविधा केंद्र संचालकों सहित ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को निर्देश दिये कि ग्राम के परिवार रजिस्टर की मदद लेते हुये परिवार के सदस्यों का वैक्सीनेशन हुआ अथवा नहीं, की जानकारी लें और उनका प्राथमिकता से रजिस्ट्रेशन कराया जाना सुनिश्चित कराएं। जानकारी तत्काल आईसीसीसी के 0510 – 2370621, 2370622, 2370623 नंबरों पर दें ताकि टीम द्वारा क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया जा सके और शंकाओं का समाधान किया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, सीएमओ डा. जीके निगम, एडीएम संजय कुमार पाण्डेय,एसीएम न्याय अतुल कुमार, डीआईओ एनआईसी आसिफ खान, एडीआईओ शक्ति अग्रवाल, ई-मैनेजर आकाश रंजन सहित सेवा प्रदाता व जनसुविधा केन्द्र संचालक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

इस राज्य में हिंदुओं को मिलेंगे हथियार के लाइसेंस, सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम, जानें क्या हैं इसके नियम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में रहने वाले मूल निवासी हिंदुओं को हथियार...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵