back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाखा प्रबंधक ने केसीसी पर लिखा कर्ज जमा कराया, फर्जी हस्ताक्षर करके राशि निकाली

गुना, 15 जून (हि.स.) । गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र के बटावदा गांव के किसानों ने सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक पर उनके पैसों का गबन करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने उनसे कर्ज के पैसे भी जमा करा लिए और कर्जमाफी के तहत उनके खातों में आये पैसों को भी निकाल लिया। मंगलवार को किसानों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बटावदा गांव के किसानों ने बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी ) पर सहकारी बैंक से कर्ज लिया था। इसके बाद 2019 में कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी की बात कही तो यह कर्ज वापस नहीं लौटाया। उनको बताया गया कि उनका कर्जा माफ कर दिया गया है। लेकिन कुछ ही महीनों बाद शाखा प्रबंधक उनपर कर्ज लौटाने का दवाब डालने लगा। इसी बीच सरकार भी बदल गयी तो किसानों ने सोचा कि उनकी कर्जमाफी नहीं हो पायी है। इसके बाद किसानों ने लिया हुआ कर्जा वापस लौटा दिया। उन्होंने पासबुक में एंट्री करने को कहा तो मशीन खराब होने का बहाना बनाकर एंट्री नहीं की गई। कर्ज की राशि लौटाने के दो माह बाद किसानों को भनक लगी कि उनकी कर्जमाफी हो चुकी है। सरकार द्वारा उनके खातों में कर्जमाफी का पैसा डाल दिया गया है। उनके पास इसकी सूची भी आई। इसके बाद जब किसान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बटावदा जिला सहकारी बैंक मर्यादित चांचौड़ा के शाखा प्रबंधक हरिनारायण धाकड़ के पास पहुंचे तो उन्होंने किसानों को दुत्कार कर भगा दिया। उन्हें उनके खाते संबंधी जानकारी नहीं दी गई। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम चांचौड़ा को भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद एक दिन किसान इकट्ठे होकर शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे और जब उसे घेरकर पूछा तो उसने बता दिया की तुम्हारी कर्जमाफी हुई है। उसका पैसा भी खातों में आ गया था। जब किसानों ने पूछा कि जब पैसा आ गया था तो उनसे पैसा क्यों जमा करवाया तो शाखा प्रबंधक ने कोई जवाब नहीं दिया। किसानों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा उनके पैसे का गबन किया गया है। फर्जी तरीके से शाखा प्रबंधक हरिनारायण धाकड़ ने उनके पैसे निकाल लिए हैं। किसानों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर करके राशि निकाल ली गयी है। मंगलवार को सभी किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन है ब्राजीलियन मॉडल? राहुल गांधी के खुलासे ने मचा दी खलबली, हरियाणा में 22 बार वोट करने का आरोप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदान प्रक्रिया और वोटिंग लिस्ट में कथित गड़बड़ी के...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵