back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हारकर लौटना ही मुख्यमंत्री बघेल की नियति- रमन सिंह

असम में भाजपा की सत्ता में वापसी पर तंज रायपुर , 03 मई(हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने असम में भाजपा की सत्ता में वापसी पर वहां कांग्रेस के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि इससे मुख्यमंत्री बघेल के चुनावी प्रबंध कौशल की पोल खुल गई है। डॉ.सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि असम के चुनाव परिणामों से भाजपा की इस बात पर मुहर लगी है कि झूठ का रायता फैलाकर छल-छद्म की राजनीति करने वाले बघेल जहाँ भी जाते हैं, हारकर लौटना ही उनकी नियति होती है।उऩ्होने कहा कि असम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने जितने भी बड़बोले दावे किए थे, वे तो हवा हुए ही, पाँच गारंटी देकर असम के मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश भी नाक़ाम साबित हुई। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रोकथाम के प्रबंध-कौशल में बुरी तरह विफल रहे मुख्यमंत्री बघेल अंतत: असम चुनाव के प्रबंधकीय कौशल में भी विफल सिद्ध हो चुके हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी कटाक्ष कर कहा कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं आर्थिक संसाधनों का बेज़ा इस्तेमाल करके भी मुख्यमंत्री बघेल अपने छल-कपट के राजनीतिक दाँव-पेंच में बुरी तरह मात खा गए हैं। इन संसाधनों का इस्तेमाल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने में किया जाता तो आज दहशत का ऐसा माहौल नहीं होता। हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵