back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योग्य लाभुकों के पेंशन के मामलों को शीघ्र निबटाएं: उपायुक्त

मेदिनीनगर, 08 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा जेएसएलपीएस की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 14-15 से लेकर 18-19 के लंबित मनरेगा की योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाबद्ध तरीके से लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायतों में जाकर योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत में किए गए बैठकों की विवरणी उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर को सौंपने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पेंशन से संबंधित आवेदनों को प्रखंड स्तर पर ही निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योग्य लाभुकों के पेंशन से लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाएं। बैठक में मौजूद उप विकास आयुक्त ने जिले के प्रति प्रखंडों में 50 दीदी बाड़ी योजना का कार्य 1 हफ्ते के भीतर प्रारंभ करने की बात कही। उप विकास आयुक्त ने सोकपिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा अन्य स्ट्रक्चर योजना में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा से संबंधित सभी योजनाओं के लक्ष्य को 31 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब राज्य में अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां भी...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵