back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : अबूझमाड़ परिधान रैंप वॉक प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन सम्पन्न

रंग-बिरंगी, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये प्रतिभागी नारायणपुर / रायपुर, 08 मार्च (हि.स.) । छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्र के युवक-युवतियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा अबूझमाड़ पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता (रैंपवॉक) का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले आडिशन में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का दूसरा आयोजन नौ मार्च को और मुख्य आयोजन 13 मार्च को माता मावली मेला के मुख्यमंच पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्थानीय युवक-युवतियां पारंपरिक वेश-भूषा, परिधान एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र की महिला एवं 18 वर्ष से कम उम्र के पुरुष और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष शामिल हो सकते हैं। नौ मार्च को आयोजित होने वाले आडिशन के लिए प्रतिभागी सवेरे 10 से शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। प्रतिभागी साधारण वेशभूषा में भी आडिशन दे सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव और परविक्षा अवधि में जिले के भ्रमण पर आये 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नम्रता जैन, विश्वदीप, जितेन्द्र यादव, नीलम ललित आदित्य सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵