back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला दिवस पर सीता सोरेन ने निभायी स्पीकर की भूमिका

रांची, 08 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सोमवार को दूसरी पाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीता सोरेन ने लगभग 37 मिनट तक विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभायी। उन्होंने दोपहर 2:19 से 2:56 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभायी। हालांकि यह प्रक्रिया है कि जब स्पीकर अपने आसन पर नहीं होते हैं तो किसी मनोनीत सभापति सदस्य को इसकी जिम्मेदारी दी जाती है। पर महिला दिवस के मौके पर यह संयोग था कि इसकी जिम्मेदारी विधायक सीता सोरेन को दी गयी। जिस दौरान वो आसन पर थीं उस वक़्त रणधीर सिंह अपना भाषण दे रहे थे। इस दौरान कृषि और पशुपालन विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। जब रणधीर सिंह का निर्धारित समय पूरा हो गया तो उन्होंने उन्हें भाषण खत्म करने के लिए टोका। उनके भाषण के बाद उन्होंने राजेश कच्छप को वक्तव्य रखने के लिए नाम पुकारा। जिस समय वह आसन पर थीं उस वक्त सदन में किसी प्रकार का शोरगुल-हंगामा नहीं हो रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵