back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पदार्पण दिवस पर शारदा मां के निवास में भक्तों का प्रवेश निषेध

कोलकाता, 14 जून (हि.स.)। सोमवार को मां शारदा का शुभ पदार्पण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर साल पूजा अर्चना के लिए कोलकाता के दक्षिणेश्वर, काली घाट जैसे विभिन्न मन्दिरों में भक्तों की भीड़ होती है। इसी क्रम में कोरोना महामारी को देखते हुए कोलकाता के बागबाजार स्थित शारदा मां के निवास में भक्तों का प्रवेश निषेध कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च महीने से भारत के राज्यों में क्रमशः कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता गया। इसे देखते हुए बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इससे बचाव हेतु सरकार के अलावा चिकित्सक, समाज सेवकों, अभिनेता-अभिनेत्री, नेता और पुलिस प्रशासन प्रयासरत हैं। इधर लोग इस महामारी से मुक्ति पाने के लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं, मन्नत मांग रहे हैं। इसी बीच सोमवार को मां शारदा के निवास पर बिना धूमधाम के पूजा अर्चना की गई। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

वरीना हुसैन की नहीं चमकी थी ‘लवयात्री’ से किस्मत अब एक्ट्रेस के हाथ लगी कपिल शर्मा की नई फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में एक बड़ा लॉन्च मिलने के बावजूद संघर्ष कर रहीं अफगानी ब्यूटी वरीना हुसैन अब एक नई पहचान के साथ पर्दे...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵