back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जर्मनी ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 गैस पाइपलाइन की प्रक्रिया रोकी

बर्लिन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई का हवाला देते हुए नॉर्ड स्ट्रीम 2 प्राकृतिक गैस पाइपलाइन की प्रक्रिया को स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को मीडिया से कहा, आज की स्थिति मौलिक रूप से बदल गई है। हम उस स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करेंगे जो पिछले कुछ दिनों में विकसित हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्कोल्ज ने कहा कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 की प्रक्रिया को रोकने के लिए यह एक आवश्यक प्रशासनिक कदम है। उन्होंने आगे कहा, मैंने मंगलवार को अर्थव्यवस्था मंत्रालय से फेडरल नेटवर्क एजेंसी में आपूर्ति सुरक्षा के विश्लेषण पर मौजूदा रिपोर्ट को वापस लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मामलों का मंत्रालय अब पिछले दिनों के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति की सुरक्षा का नया आकलन करेगा। स्कोल्ज ने कहा, लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता देने का रूस का निर्णय अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है, जिसने मिन्स्क समझौतों और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन किया है। जर्मन चांसलर ने कहा कि अब आगे बढ़ने और इस तरह एक तबाही को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे सभी राजनयिक प्रयासों का उद्देश्य यही है। नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से बाल्टिक सागर के माध्यम से रूस से जर्मनी तक सालाना 55 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस के परिवहन की उम्मीद है। हालांकि, 1,234 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बेकार पड़ी है, जो जर्मनी और यूरोपीय संघ से आगे बढ़ने के लिए लंबित है। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵