back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूसी ऊर्जा पर जर्मनी की निर्भरता घटी: राष्ट्रपति

बुखारेस्ट, 5 मई (आईएएनएस)। जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर ने बुखारेस्ट की यात्रा के दौरान दावा कि रूसी ऊर्जा संसाधनों पर जर्मनी की निर्भरता काफी कम हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल पर जर्मनी की निर्भरता वर्तमान में 15 प्रतिशत है। स्टीनमीयर ने बुधवार को अपने रोमानियाई समकक्ष क्लाउस इओहानिस के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया। रोमानियाई राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश रूसी तेल पर यूरोपीय आयोग के प्रस्तावित प्रतिबंध का समर्थन करता है। जिसे छह महीने की चरणबद्ध अवधि के अंदर लागू किया जाएगा। इओहानिस ने कहा कि बुखारेस्ट में अधिकारी अब स्थायी समाधानों पर काम कर रहे हैं जिन्हें जल्द ही लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा, प्राकृतिक गैस आपूर्ति को लेकर रोमानिया, यूरोपीय संघ के रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है। दोनों राष्ट्रपतियों ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। जिसमें यूक्रेन और यूक्रेनी शरणार्थियों को प्रदान की गई सहायता, यूरोपीय संघ में शामिल होने वाले मोल्दोवा, यूक्रेन और जॉर्जिया गणराज्य के लिए समर्थन और शेंगेन सदस्यता के लिए रोमानिया की अपेक्षाओं जैसे मुद्दे शामिल रहे। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
Next Story Follows