back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरा किया तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच

साउथम्पटन,14 (हि.स.)। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों में लगी भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच पूरा कर लिया है। इस मैच के जरिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल सहित अन्य जैसे बल्लेबाजों ने जमकर अभ्यास किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, "इंट्रा स्क्वाड मैच सिमुलेशन का तीसरा दिन खत्म हुआ जहां टीम ने लय पकड़ने की कोशिश की।" तीसरे दिन हनुमा विहारी और शुभमन गिल ने पारी की शुरूआत की। हनुमा का हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस दौैरान कवर ड्राइव खेलते देखे गए। कोच रवि शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम की बालकॉनी से खिलाड़ियों के खेल पर नजर रखी। बता दें कि भारतीय टीम सोमवार को निर्धारित 10 दिनों के क्वारंटीन में बाहर आएगी और डब्ल्यूटीसी की तैयारियों के लिए जुट जाएगी। खिलाड़ी गत तीन को साउथम्पटन पहुंचे थे। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद सोमवार की दोपहर तक यहां पहुंचेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵