back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैश्विक सैन्य खर्च रिकॉर्ड पर,पृथ्वीराज चव्हाण का थलसेना कटौती बयान बना बहस का केंद्र,BJP ने किया जोरदार हमला

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने थलसेना में कटौती का सुझाव दिया, कहा भविष्य के युद्ध हवाई और मिसाइल तकनीक आधारित होंगे, लेकिन भाजपा और विशेषज्ञ इसे सुरक्षा के लिए जोखिम भरा मान रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने हाल ही में थलसेना में कटौती का विवादास्पद सुझाव दिया है। चव्हाण का कहना है कि भविष्य के युद्ध अब हवाई और मिसाइल तकनीक आधारित होंगे, और बड़ी पैदल सेना की जरूरत कम होती जा रही है। उन्होंने हालिया ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया, जिसमें मई 2025 में पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल और हवाई हमले किए और थलसेना की कोई भूमिका नहीं रही। उनका तर्क है कि ऐसे युद्धों में बड़ी सेना की आवश्यकता कम पड़ती है।

चव्हाण के बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला

हालांकि, चव्हाण के बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे सेना का अपमान करार दिया और कहा कि यह मानसिकता सुरक्षा कम और सरेंडर ज्यादावाली है। उन्होंने चेताया कि ऐसे बयान सेना के मनोबल पर हमला हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

भारत के लिए सुरक्षित रणनीति है

वहीं, जोखिम भी कम नहीं हैं। भारत की लंबी सीमाएं, विशेषकर चीन और पाकिस्तान से जुड़ी विवादित सीमाएँ, जमीनी घुसपैठ, आतंकवाद और इंसर्जेंसी रोकने के लिए बड़ी थलसेना की मांग करती हैं। क्षेत्रीय कब्जा या बचाव के लिए (जैसे कारगिल 1999 और गलवान 2020) ग्राउंड ट्रूप्स अनिवार्य हैं। अचानक बड़ी कटौती से सेना का मनोबल गिर सकता है और तैयारियां कमजोर पड़ सकती हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि तकनीक अपनाते हुए सेना की संख्या स्थिर रखना ही भारत के लिए सुरक्षित रणनीति है।

वैश्विक स्तर पर भी स्थिति चव्हाण के सुझाव के विपरीत है

वैश्विक स्तर पर भी स्थिति चव्हाण के सुझाव के विपरीत है। SIPRI 2025 रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में वैश्विक सैन्य खर्च 2.718 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा, जो 2023 की तुलना में 9.4% अधिक है। पिछले 10 सालों में कुल खर्च में 37% वृद्धि हुई और 100 से अधिक देशों ने अपने बजट बढ़ाए।

बता दे कि, चव्हाण का सुझाव आधुनिक युद्ध की तकनीकी दिशा को सही रूप में दर्शाता है, लेकिन भारत जैसी लंबी सीमाओं और आतंकवाद खतरे वाले देश में थलसेना की बड़ी कटौती जोखिम भरी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिकीकरण के साथ सेना की संख्या संतुलित रखी जानी चाहिए, ताकि देश की सुरक्षा और तकनीकी क्षमता दोनों मजबूत बने रहें।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...