back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीहोर में सीएम शिवराज और मंत्रियों की बैठक पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सीहोर के पास एक रिसोर्ट में आयोजित विशेष बैठक कैबिनेट की मीटिंग ली। राजधानी से दूर सीहोर में हुई इस बैठक को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने बैठक पर सवाल उठाते हुए सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कोरोना की इस महामारी के संकट काल में मध्यप्रदेश की कैबिनेट की बैठक आज भोपाल छोडक़र, लाखों रुपए खर्च कर पिकनिक की तरह सीहोर के एक निजी आलीशान होटल में आयोजित की गयी। जब भोपाल में करोड़ों का सचिवालय बनाया गया है, कई ऐसे सरकारी भवन है, जहां बिना खर्च के यह कैबिनेट बैठक आयोजित की जा सकती थी, तो फिर क्या कारण है कि इसे लाखों रुपए खर्च कर सीहोर में एक निजी आलीशान होटल में पिकनिक की तरह रखी गई ? कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेतृत्व स्पष्ट करें कि ऐसा करने के पीछे क्या ओचित्य, प्रदेश का इससे क्या फ़ायदा? क्या पिछली कैबिनेट बैठक के अंदर नर्मदा परियोजना के टेंडर के कमीशन व हिस्से के बँटवारे को लेकर हुए झगड़े सामने आने के कारण इस बैठक को भोपाल से दूर रखा गया? क्या आज की बैठक में भी कोई बड़ा भ्रष्टाचार का खेल खेला गया, जिसके कारण इस बैठक को भोपाल से दूर रखा गया ? नरेन्द्र सलूजा ने बताया वर्तमान में एक तरफ कोरोना महामारी का संकट का दौर चल रहा है, अभी भी कोरना का डर खत्म नहीं हुआ है, अभी भी हमें संभल कर चलने की आवश्यकता है। बेहतर होता पहले तो यह मीटिंग वर्चुअल तरीके से होती लेकिन यदि उसके बाद भी मिलकर यह बैठक करने की आवश्यकता थी तो यह भोपाल में करोड़ों की लागत से बने वल्लभ भवन व अन्य किसी भी सरकारी भवनों में बिना खर्च के हो सकती थी लेकिन एक तरफ जहाँ मध्यप्रदेश में हजारों लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है, हजारों लोगों ने अपनों को खोया है, कई लोग आज भी अस्वस्थ होकर जीवन -मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं और ऐसे में संकट के इस दर्दनाक माहौल में भी शिवराज सरकार अपनी कैबिनेट की बैठक भोपाल छोडक़र, सीहोर के एक आलीशान होटल में लाखों रुपए खर्च कर पिकनिक की तरह आयोजित कर रही है? भाजपा नेताओं को अभी भी पर्यटन ही सूझ रहा है? सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि बड़ा ही शर्मनाक है कि इस बैठक में कोरोना की समीक्षा की बात की जा रही है , कोरोना पर नियंत्रण की चर्चा होने की बात की जा रही है? इस कैबिनेट बैठक में होने वाले लाखों रुपए के खर्च को बचाकर सरकार इसका उपयोग प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में लगा सकती थी। इस अनावश्यक खर्च को बचाया जा सकता था लेकिन जिन्होंने अपने 15 वर्ष के शासनकाल में भी पूर्व में भी करोड़ों रुपए सिर्फ़ अपने प्रचार-प्रसार, अभियान, आयोजन और खुद की ब्रांडिंग पर खर्च किए हो, प्रदेश को दो लाख करोड़ के कर्ज में धकेला हो, वह यह कैसे कर सकते थे? उन्हें तो सरकारी पैसे को लुटाने की आदत है? सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेतृत्व यह स्पष्ट करें कि भोपाल के सरकारी भवन छोडक़र सीहोर के आलीशान होटल में लाखों रुपए खर्च कर पिकनिक की तरह आयोजिट की गई आज की कैबिनेट की बैठक से, प्रदेशवासियों को क्या फायदा होगा, इस बैठक का क्या औचित्य और किस कारण से आज की कैबिनेट की बैठक निजी होटल में आयोजित की गई? हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵