back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कई एक्स्ट्रा अभिनेताओं के माध्यम से शिनच्यांग को बदनाम करता है पश्चिमी पक्ष

बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। हाल के वर्षों में अमेरिका के नेतृत्व में कुछ पश्चिमी देशों ने अकसर चीन के शिनच्यांग उईगुर स्वायत्त प्रदेश के मुद्दे पर कभी-कभी तथाकथित शिनच्यांग के पीड़ितों के मामलों के हवाले से शिनच्यांग की तथाकथित स्वतंत्रता में हस्तक्षेप, मानवाधिकारों का उल्लंघन और यहां तक कि नरसंहार की कहानी भी सुनाई है। कुछ लोग अकसर अखबारों, स्क्रीनों और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी राय दिखाते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है कि वे कुछ पश्चिमी राजनयिकों और मीडिया के वीआईपी मेहमान बन गए हैं। चाइना डेली के अधीनस्थ चाइना ऑब्जर्वर थिंक टैंक द्वारा हाल में जारी शिनच्यांग से संबंधित झूठ के उत्पादन और सच्चार्इ शीर्षक रिपोर्ट ने खुलासा किया कि चीन विरोधी ताकतों ने तथाकथित शिनच्यांग डेटा प्रोजेक्ट , शिनच्यांग विक्टिम्स डेटाबेस और उईगुर ट्रांजिशनल जस्टिस डेटाबेस बनाया, जिनमें शिनच्यांग को बदनाम करने और दुनिया को धोखा देने के उद्देश्य से गवाह गवाही का एक बैच एकत्र किया गया था। लेकिन वास्तव में ये शिनच्यांग के पीड़ित पश्चिमी देशों के चीन के खिलाफ नाटक में एक्स्ट्रा अभिनेता हैं। उपरोक्त तीन डेटाबेस 12 हजार से अधिक लोगों से संबंधित है, लेकिन इन गवाहों में 1342 डमी हैं, जो लोग बिल्कुल भी मौजूद नहीं हैं और वे पूरी तरह से पतली हवा से गढ़े हुए हैं। शेष लोगों में 238 मृत हैं, वे बीमारियों और अन्य कारणों से मर चुके हैं। शेष लोगों में 3244 कैदी हैं, उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने, हिंसक आतंकवाद या अन्य आपराधिक अपराधों के लिए सजा सुनाई गई है। शेष लोगों में 264 विदेशों में हैं। अंत में शेष 6962 लोग बचे हैं, और वे सभी अच्छे से रह रहे हैं। शिन्चयांग संबधी डेटाबेस में कुछ गवाहों को अमेरिका और पश्चिम में चीन विरोधी ताकतों द्वारा नियोजित किया गया था, और वे शिनच्यांग को बदनाम करके विदेश में रह रहे हैं। उनका उद्देश्य ज्यादातर शरणार्थी की हैसियत के लिए धोखा देना, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की सहानुभूति जीतना और भौतिक लाभ प्राप्त करना है। कुछ लोगों को चीनी कानूनों के उल्लंघन के लिए दंड की सजा सुनाई गई है। हालांकि, कुछ पश्चिमी राजनयिकों, थिंक टैंकों और मीडिया के सामूहिक पैकेज के तहत वे उत्पीड़न के लोग बन गए हैं। मूल रूप से दूसरों को पीड़ित करने वाले शातिर लोग एक निर्दोष पीड़ित में बदल गया। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵