back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय टीम ने तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच पूरा किया

साउथम्पटन, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मुकाबले को देखते हुए तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच पूरा कर लिया है। इस दौरान रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने का अवसर मिला। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, इंट्रा स्क्वाड मैच सिमुलेशन का तीसरा दिन खत्म हुआ जहां टीम ने लय पकड़ने की कोशिश की। तीसरे दिन हनुमा विहारी और शुभमन गिल ने पारी की शुरूआत की। हनुमा का हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस दौैरान कवर ड्राइव खेलते देखे गए। कोच रवि शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम की बालकॉनी से खिलाड़ियों के खेल पर नजर रखी। भारतीय टीम सोमवार को निर्धारित 10 दिनों के क्वारंटीन में बाहर आएगी और डब्ल्यूटीसी की तैयारियों के लिए जुट जाएगी। खिलाड़ी गत तीन को साउथम्पटन पहुंचे थे। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद सोमवार की दोपहर तक यहां पहुंचेगी। डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला ऐसा पहला मैच है जो भारतीय टीम तटस्थ स्थल पर खेलेगी। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵