back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल-14 : राशिद ने राजस्थान को दिया शुरुआती झटका (लीड-2)

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सीजन के 28 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला कि और उसके स्टार स्पिनर राशिद खान ने 17 के कुल यो गपर ही यशस्पी जायसवाल (12) को आउट कर राजस्थान को शुरुआती झटका दे दिया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर नहीं खेल रहे हैं और केन विलियमसन कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने एक दिन पहले ही वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया था और विलियम्सन को कप्तान बनाया था। यह मैच आईपीएल की दो सबसे नीचे की टीमों, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का है। राजस्थान रॉयल्स 6 में से 2 और सनराइजर्स हैदराबाद 6 में से एक मैच जीतकर सातवें और अंतिम पायदान पर है। वार्नर ने 2014 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने के बाद से अब तक इस टीम के लिए केवल 20 मैच ही मिस किए हैं। इसमें 17 मैच 2018 के उनके प्रतिबंध के दौरान हैं, जबकि 3 मैच 2019 के हैं, जब वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के साथ थे। यह पहली बार हो रहा है कि उन्हें टीम से ड्रॉप किया जा रहा है। हैदराबाद ने इस मैच के लिए वार्नर के अलावा सुचित और सिद्धार्थ कौल को भी बाहर रखा है और उनकी जगह मोहम्मद नबी, अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट और शिवम दुबे की जगह अनुज रावत और कार्तिक त्यागी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। रावत अपना पदार्पण कर रहे हैं। टीमें : सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, मनीष पांडे, अब्दुल समद, राशिद खान, मोहम्मद नबी, संदीप शर्मा, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार। राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन साकरिया, कार्तिक त्यागी। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

MI vs KKR: आंकड़ों में मुंबई का दबदबा, लेकिन हालिया फॉर्म ने बढ़ाई कोलकाता की चुनौती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders (MI vs KKR) के बीच मुकाबला IPL के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबलों में गिना...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵