back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शर्मिला टैगोर ने दी थी व्हीलचेयर में बाहर निकलने की सलाह, लेकिन सैफ ने क्यों ठुकराया सुझाव, जानिए पूरी कहानी

सैफ अली खान ने बेटे जेह को चाकूधारी हमलावर से बचाते हुए अपनी जान जोखिम में डाली और गंभीर चोटों के बावजूद अस्पताल से पैदल चलकर घर लौटे, ताकि परिवार और फैंस को चिंता न हो।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने उस खौफनाक रात की दास्तान बयां की है जब एक चाकूधारी हमलावर ने उनके घर में घुसकर बेटे जेह को निशाना बनाने की कोशिश की थी। सैफ ने बिना देरी किए अपनी जान की परवाह किए बिना हमलावर से भिड़ गए और बुरी तरह घायल हो गए। हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो ‘टू मच’ में सैफ ने इस पूरी घटना का खुलासा किया। अभिनेता ने बताया कि ये हादसा इस साल 16 जनवरी को तब हुआ, जब घर में पत्नी करीना कपूर खान मौजूद नहीं थीं और वो अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ समय बिता रहे थे।

“जेह के कमरे में कोई है… उसके हाथ में चाकू है”

सैफ ने कहा, “करीना बाहर थीं, और मैंने बच्चों के साथ एक फिल्म देखी। रात के दो बजे सोने गए। कुछ देर बाद नौकरानी ने आकर कहा, ‘जेह बाबा के कमरे में कोई है, उसके हाथ में चाकू है और पैसे मांग रहा है।’ मैं तुरंत बिस्तर से उठकर कमरे में गया और देखा कि एक शख्स जेह के बिस्तर के पास खड़ा है, हाथ में चाकू लिए हुए।

बिना सोचे-समझे हमलावर पर टूट पड़े सैफ

सैफ ने बताया कि उन्होंने एक पल भी गंवाए बिना उस शख्स पर हमला कर दिया। “मैंने सोचा वो मुझसे छोटा है, इसलिए मैं काबू पा लूंगा। लेकिन उसके पास दो चाकू थे और उसने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।” इस संघर्ष में सैफ की रीढ़ की हड्डी (spine) पर भी वार हुआ और जेह समेत नैनी को भी मामूली चोटें आईं।

नैनी ने बचाई सैफ की जान

अभिनेता ने भावुक होकर बताया, जब वो मुझ पर चाकू से वार कर रहा था, तब जेह की नैनी ने हिम्मत दिखाते हुए उस पर धक्का मारा और मुझे उससे अलग किया।

“क्या आप मरने वाले हैं?” तैमूर का मासूम सवाल

घायल सैफ को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब तैमूर ने उनसे पूछा, क्या आप मरने वाले हैं? इस पर सैफ ने जवाब दिया, शायद नहीं, लेकिन पीठ में बहुत दर्द हो रहा है।

“व्हीलचेयर नहीं चाहिए… मैं चल सकता हूं” सैफ का हौंसला

अस्पताल से छुट्टी के बाद जब सैफ घर लौटे, तो उन्हें चलते हुए देखकर लोगों को शक हुआ कि क्या वाकई में वो इतनी गंभीर घटना से गुजरे थे। कईयों ने इसे फर्जी तक करार दिया। इस पर सैफ ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा,लोग सवाल पूछ रहे थे कि मैं इतनी बड़ी सर्जरी के बाद भी कैसे चल रहा हूं। दर्द जरूर था, लेकिन टांके लग चुके थे और मैं चल पा रहा था। व्हीलचेयर की जरूरत नहीं थी। मैं नहीं चाहता था कि मीडिया और मेरे चाहने वाले ज्यादा परेशान हों, इसलिए मैंने सामान्य तरीके से घर लौटने का फैसला किया।

मां शर्मिला टैगोर ने दी थी व्हीलचेयर में निकलने की सलाह

ट्विंकल खन्ना ने बताया कि सैफ की मां, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, ने सलाह दी थी कि सैफ को व्हीलचेयर में बाहर आना चाहिए ताकि उनकी हालत गंभीर दिखे और लोग सच्चाई को समझें। लेकिन सैफ ने इसका विरोध किया और कहा,मैं ठीक हूं, और मैं चाहता हूं लोग भी यही देखें।

“रियल लाइफ हीरो” कहे गए सैफ

इस शो में मौजूद अक्षय कुमार, काजोल और ट्विंकल खन्ना ने सैफ को “रियल लाइफ हीरो” कहा। जेह को बचाने के लिए जान की बाज़ी लगाने वाले सैफ अली खान आज उन सभी लोगों को जवाब दे चुके हैं, जो इस पूरी घटना की सच्चाई पर सवाल उठा रहे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...