back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र उच्च न्यायालय और जिला अदालतों के लिये उपयोगी साबित होंगे सॉफ्टवेयर : जस्टिस डॉ. चन्द्रचूड़

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. चन्द्रचूड़ ने सेक्योर वाय-फाय प्रोजेक्ट सहित तीन सॉफ्टवेयर का किया वर्चुअल शुभारंभ भोपाल, 14 जून (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं चेयरमैन ई-कमेटी जस्टिस डॉ. डीवाय चन्द्रचूड़ ने सोमवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के लिये सेक्योर वाय-फाय प्रोजेक्ट, नेशनल सर्विस एण्ड ट्रेकिंग ऑफ इलेक्ट्रॉनिक प्रोसेसेस फॉर डिस्ट्रिक्ट जूडिशियरी तथा इंटीग्रेशन ऑफ सी.आई.एस. सॉफ्टवेयर विथ लैण्ड रिकार्डस का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर जस्टिस डॉ. चन्द्रचूड़ ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि इंटिग्रेशन ऑफ सी.आई.एस. सॉफ्टवेयर विथ लैण्ड रिकार्डस और नेशनल सर्विस एण्ड ट्रेकिंग ऑफ इलेक्ट्रानिक प्रोसेस फॉर डिस्टिक्ट जूडीशियरी से न्यायालयीन प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी। सॉफ्टवेयर के ई-उद्घाटन के अवसर पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक सहित देश के अन्य उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, महाधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव वर्चुअली जुड़े थे। आई.टी. प्रोजेक्ट के ई-उद्घाटन के अवसर पर उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश के न्यायाधीश एवं चेयरमैन कम्प्यूटर एण्ड ई-कोर्ट कमेटी जस्टिस रोहित आर्या ने स्वागत भाषण दिया। जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मेम्बर कम्प्यूटर एण्ड ई-कोर्ट कमेटी जस्टिस अतुल श्रीधरन ने आभार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व पावर प्रेजेण्टेशन के माध्यम से सॉफ्टवेयर की खूबियों एवं उपयोगिता पर सारगर्भित प्रस्तुतीकरण दिया गया। ई-उद्घाटन के अवसर पर बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश, हाईकोर्ट बार एसोसिशन, हाईकोर्ट एडव्होकेट्स बार ऐसोसिएशन, सीनियर एडव्होकेट कांउसिल ऑफ जबलपुर के पदाधिकारी भी वर्चुअली जुड़े थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵