back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रेया घोषाल ने ली कोविड वैक्सीन, नई माताओं को वैक्सीन लेने के लिए किया प्रोत्साहित

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। गायिका श्रेया घोषाल ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट कर इस खबर को साझा किया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। 22 मई को अपने पहले बच्चे देवयान को जन्म देने वाली गायिका ने नई माताओं को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रेया ने बताया कि जब देवयान घर पर शांति से सो रहा था, मैं आज जल्दी से टीकाकरण की अपनी पहली खुराक लेने के लिए निकल आई। नई माताओं के लिए टीकाकरण करना बिल्कुल सुरक्षित है। यदि आप नई-नई मां बनी हैं तो आप भी अपने शॉट्स प्राप्त कर सकती हैं। श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय 22 मई को पहले बच्चे देवयान के माता-पिता बने हैं। अपने नवजात बेटे को दुनिया से इंट्रोडेक्ट कराते हुए गायिका ने पोस्ट किया था, पेश हैं देवयान मुखोपाध्याय। जो 22 मई को हमारे पास आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उसकी पहली झलक ने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया और यह केवल एक मां और एक पिता अपने बच्चे के लिए महसूस कर सकता है। –आईएएनएस एमएसबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵