back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीडीए पेंशन इलाहाबाद ने जीती ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी

प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने किया प्रतिभाग प्रयागराज, 07 मार्च (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित “ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता“ के फाइनल में सीडीए पेंशन इलाहाबाद ने स्पोर्टिंग क्लब कमासीन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। जिले के गंगापार क्षेत्र में हनुमानगंज बाजार के निकट लाला तालाब के ग्राउंड पर आदर्श क्लब टिकरी के सौजन्य से डे एंड नाइट प्रतियोगिता में देर रात्रि दूधिया प्रकाश में खेले गए फाइनल मैच के मुकाबले में सीडीए (पेंशन) इलाहाबाद की टीम स्पोर्टिंग क्लब कमासीन की टीम को सीधे दोनों सेटों में 25-19 और 25-17 अंकों से हराकर सर्वजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व खेले गए प्रथम सेमीफाइनल मैच में सीडीए पेंशन ने अंसार क्लब मंडौर को 25-12 और 25-16 अंकों से हराया। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्पोर्टिंग क्लब कमासीन की टीम ने अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स म्योहाल की टीम को 25-22, 23-25 और 25-18 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में अल्ताफ अली, मुकेश शुक्ला, प्रभाकर चौबे, एच.के सचान, कलाम अली, विनोद कुमार ने निर्णायक की भूमिका अदा की। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह वालीबाल संघ के जिला उपाध्यक्ष काशी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुआ। एसोसिएशन के महासचिव आर.पी शुक्ला ने खिलाड़ियों तथा निर्णायकों को स्पेशल पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, अब तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगा पारिवारिक पेंशन का लाभ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब राज्य में अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां भी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵