back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिरोजाबाद: सरियों में गर्दन फंसाकर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद, 02 मई (हि.स.)। थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत युवक की सरियों में गर्दन फंसाकर किन्ही लोगों ने हत्या कर दी। उसका शव खाली प्लाट में मिला है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। एका निवासी रविन्द्र (20) पुत्र गौरीशंकर की ससुराल थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में है। वह हिमायूपुर में ही रहता था। बताया जाता है कि वह रविवार की शाम इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला करबला गली नम्बर 10 में आया था। कुछ समय बाद लोगों ने उसका शव एक खाली प्लाट में सरियों के बीच फंसा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। हत्या किन लोगों ने क्योंकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस सम्बंध में एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि करबला स्थित खाली प्लाट में एक रविन्द्र नाम के युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...