back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुनील मंडल और शिशिर का सांसद पद खारिज करने हेतु सुदीप ने फिर लिखा लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

कोलकाता, 14 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले सुनील मंडल और शिशिर अधिकारी का सांसद पद खारिज करने के लिए तृणमूल संसदीय दल के नेता सुदीप बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध किया है। सोमवार को उन्होंने बिरला को फोन किया था और उनके खिलाफ दल बदल कानून के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सांसद पद खारिज करने की मांग की है। इसके पहले भी उन्होंने दिसंबर महीने में ही दोनों के खिलाफ उस समय लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था जब अमित शाह की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद लगातार दो बार और पत्र लिखा गया है और लोकसभा अध्यक्ष से फोन पर बात भी की गई है। सोमवार को बनर्जी ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद ओम बिरला इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जो दुखद है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵