back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधायक की पहल पर दूसरे दिन लग गया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हर्ष

खूंटी, 13 जून (हि.स.)। खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा की पहल पर मुरहू प्रखंड के कुंजला गांव में रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। गांव में बिजली आने से लोगों में काफी हर्ष है। आकाशीय बिजली से कुंजला गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक मुंडा को दी थी। विधायक ने विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर अविलंब वहां नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युतापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया था। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो व समाजसेवी बिमलेंद्र नाथ शाहदेव ने रविवार को संयुक्त रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। विधायक की सक्रियता के लिए ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। काशीनाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुःख में नीलकंठ सिंह मुंडा उनके साथ रहते हैं। जनता उन्हें अपना अदर्श मानती है। समस्या की जानकारी मिलते ही विधायक क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक विधायक ने कभी किसी को झूठा आश्वासन नहीं दिया। यही कारण है कि खूंटी विधानसभा क्षेत्र की जनता पिछले चार चुनावों से नीलकंठ सिंह मुंडा को अपना प्रतिनिधि चुनती आ रही है। बिमलेंद्र नाथ शाहदेव ने कहा कि खूंटी के विधायक की खासियत है कि वे सर्वसुलभ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵