back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झालावाड़ में गाडि़या लोहार परिवारों ने किया महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण

वसीम खान झालावाड़, 13 जून (हि.स.)। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शहर के शुभम होम्स कॉलोनी में महाराणा प्रताप की चेतक पर सवार आकर्षक साढ़े नौ फीट की प्रतिमा का अनावरण गाड़िया लुहार परिवार ने किया। महाराणा प्रताप चेतक की यह मूर्ति झालावाड़ शहर की प्रथम प्रतिमा है। कार्यक्रम सर्वप्रथम पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद गाड़िया लोहार के पांच परिवारों ने अपने बच्चों सहित मूर्ति का अनावरण किया। इससे पहले मानव सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव और पार्षद नरेंद्र सिंह राजावत ने अपनी टीम की ओर से इन परिवारों का तिलक लगाकर माला पहनाकर सभी का सम्मान कर सभी का शाल व महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। शहर में वार्ड संख्या 29 में शुभम होम्स कॉलोनी में बेसमेट का निर्माण करा यह मूर्ति स्थापित की। पार्षद नरेन्द्रसिंह राजावत और उनके साथ 35 लोगों की टीम ने आपस में सहयोग कर यह मूर्ति तैयार कराई है। दरअसल, महाराणा प्रताप पूरे देश में शौर्य के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में झालावाड़ शहर में कोई मूर्ति नहीं है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। गाड़िया लोहार परिवारों का सम्मान का पहला अवसर है यह पहला अवसर है जब महाराणा प्रताप की सेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गाड़िया लोहार परिवारों को मूर्ति अनावरण का अवसर मिला है। अनावरण कार्यक्रम में आए गड़िया लोहार परिवार के सदस्य हीरालाल ने बताया कि आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है उनके हाथों से अनावरण कराने का यह पहला अवसर झालावाड़ में मिला है हीरालाल ने तो यहां तक कह दिया कि पूरे राजस्थान में ही उनको सम्मान देने का यह पहला आयोजन है। ग्लास व फाइबर से निर्मित महाराणा प्रताप की मूर्ति जयपुर में बनवाई गई है। इसका निर्माण फाइबर और ग्लास से हुआ है। इसके चलते यह मूर्ति काफी आकर्षक है। शहर के वार्ड संख्या 29 में अनंग कुमार जैन स्मृति भवन के नजदीक पार्क तो है, लेकिन वह सालों से उपेक्षित ही था। अब मूर्ति का अनावरण होने के बाद यहां पार्क का विकास भी होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

गर्मियों में कार बन सकती है खतरा! इन जरूरी टिप्स को नजरअंदाज किया तो उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी कार के लिए भी काफी मुश्किल भरा होता है। तेज...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵