back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विभिन्न देशों में लोकतंत्र के अलग-अलग रूप

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग ने स्थानीय विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भाजपा ने सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 255 सीटों पर जीत हासिल की है। जो कि सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है। जिससे वर्ष 1989 के बाद भाजपा यूपी में लगातार सत्ता पर काबिज होने वाली पहली पार्टी बन गयी है। लंबे समय से भाजपा ने यूपी के चुनावों में जीत हासिल करने के लिये बड़ी कोशिश की। उसने कोविड-19 महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त भोजन प्रदान करने, अपराधों का प्रहार करने जैसे कई कदम उठाए। जिसे स्थानीय लोगों की काफी सराहना मिली। गौरतलब है कि यूपी की आबादी 20 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है, जो भारत में सब से बड़ी है। साथ ही इस प्रदेश में सांसदों की संख्या भी सब से ज्यादा है। इसलिये उत्तर प्रदेश में हासिल जीत का भारत के वर्ष 2024 के आम चुनावों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। जब हम चुनाव की बात करते हैं, तो लोग स्वाभाविक रूप से लोकतंत्र के बारे में सोचते हैं। हालांकि भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। पर वास्तव में लोकतंत्र अलग-अलग देशों में अलग-अलग रूप लेता है। जैसे भारत के पड़ोसी देश चीन में लोकतंत्र एक पूरी प्रक्रिया वाले लोकतंत्र के रूप में लोगों के सामने दिखता है। चीन के दो सत्र अभी-अभी समाप्त हुए हैं। इन दो सत्रों में लोग इस पूरी प्रक्रिया वाले लोकतंत्र को गहन रूप से महसूस कर सकते हैं। चीन में विभिन्न स्तरीय जन प्रतिनिधि सामान्य मजदूर, किसान, सैनिक, तकनीकी कर्मचारी और आम प्रबंधक आदि से आए हैं। उन लोगों की संख्या सभी प्रतिनिधियों के दो तिहाई तक पहुंचती है। चीन का लोकतंत्र वैचारिक रूप से जनता को प्रथम स्थान पर रखने और जनता का समर्थन पर जोर देता है। इसलिये जनता इस मापदंड से सभी अधिकारियों की निगरानी व जांच करती है। इसके अलावा जन प्रतिनिधि सभा प्रणाली जैसे तरीके से जनता की बुद्धि व सुझाव भी विभिन्न स्तरीय सरकारों के निर्णय में पहुंच सकते हैं। हालांकि विभिन्न देशों में लोकतंत्र के विभिन्न रूप होते हैं। पर लोकतंत्र का सामान्य उद्देश्य यह है कि लोगों को अपने देश के मामलों व सामाजिक मामलों के प्रबंधन में भाग लेने या उन मामलों पर स्वतंत्र रूप से अपनी राय व सुझाव व्यक्त करने का अधिकार होता है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵