back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवेसना UBT के राज्यसभा सांसद संजय राउत की तबीयत प्रेस वार्ता के बाद बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अचानक असहजता महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिगड़ी तबीयत

संजय राउत ने हमेशा की तरह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। लेकिन प्रेस वार्ता खत्म होने के बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें थकान और कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

कुछ दिन पहले हुआ था ब्लड टेस्ट

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही संजय राउत का फोर्टिस अस्पताल में ब्लड टेस्ट हुआ था। डॉक्टर उनकी कुछ रिपोर्ट्स की निगरानी कर रहे थे। अस्वस्थ महसूस होने पर उन्हें एहतियातन भर्ती कराया गया। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक संजय राउत की स्थिति स्थिर है और फिलहाल किसी तरह की गंभीर चिंता की बात सामने नहीं आई है। उन्हें ऑब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है ताकि उनकी सेहत की पूरी जांच की जा सके।

शिवसेना कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल

संजय राउत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता फैल गई। कई पार्टी नेताओं ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना, वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और मुखर चेहरा माने जाते हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन उन्हें कुछ दिनों तक आराम की सलाह दी गई है। डॉक्टरों की टीम फिलहाल संजय राउत की सेहत पर पूरी नजर रखे हुए है। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उम्मीद जता रहे हैं कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...