back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मरीज की मौत होने पर परिजनों ने जालान अस्पताल में जमकर काटा बवाल

01/05/2021 धनबाद, 01 मई (हि. स.)। जिले के एशियन जालान अस्पताल में शनिवार को ईसीएल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि 49 वर्षीय ईसीएलकर्मी संजय कुमार सिंह 26 अप्रैल को तबियत खराब होने पर यहां इलाज के लिए भर्ती हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि भर्ती होते ही अस्पताल प्रबंधन ने डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिया था। इसके बावजूद उनका जरूरी टेस्ट नहीं कराया गया। यही नहीं उनका कोविड जांच रिपोर्ट आए बगैर ही कोरोना का ट्रीटमेंट और दवा शुरू कर दिया गया। परिजनों ने अस्पताल पर मरीज के साथ लापरवाही बरतकर जान लेने का आरोप भी लगाया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना धनबाद थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 26 अप्रैल को ही जांच आदि के नाम पर डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिया गया था, तो फिर अब तक क्यों जांच नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दूसरे मरीजों के साथ भी अस्पताल प्रबंधन इसी तरह का व्यवहार कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵