back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेयर बाजार में लौटेगी रौनक, Fractal Analytics IPO को SEBI ने दी हरी झंडी, निवेशकों की बढ़ी उम्मीदें

फ्रैक्टल एनालिटिक्स को SEBI ने आईपीओ को मंजूरी दे दी है। दो अन्य कंपनियों को भी हरी झंडी मिलने से आईपीओ बाजार में रौनक बढ़ सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों आईपीओ की रफ्तार तेज हो गई है। बड़ी-बड़ी कंपनियां लगातार पूंजी बाजार में कदम रख रही हैं। अब इसी कड़ी में देश की जानी-मानी एआई टेक कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स भी शामिल हो गई है। बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के आईपीओ को मंजूरी दे दी है, जिससे आने वाले महीनों में आईपीओ बाजार और अधिक गर्म होने की उम्मीद है।

4,900 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

फ्रैक्टल एनालिटिक्स इस सार्वजनिक निर्गम के जरिए करीब 4,900 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 1,279.3 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी होंगे जबकि 3,620.7 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में बाजार में उतारी जाएगी। कंपनी ने इसी साल अगस्त में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है।

कंपनी इन कामों में लगाएगी जुटाई गई पूंजी

आईपीओ से मिलने वाली धनराशि का बड़ा हिस्सा कंपनी अपनी सहायक इकाई Fractal USA के ब्याज भुगतान और ऋण चुकाने में लगाएगी, जिसके लिए लगभग 264.9 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।

इसके अलावा पूंजी का उपयोग-

व्यवसाय विस्तार

नई AI सेवाओं के विकास तकनीकी क्षमता बढ़ाने और वित्तीय स्थिति मजबूत बनानेमें किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि निवेश बढ़ने से भारत और विदेशों में एआई समाधानों की उनकी पकड़ पहले से अधिक मजबूत होगी।

दो और कंपनियां बाजार में लाएंगी IPO

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के अलावा दो और कंपनियां-

अमागी मीडिया लैब्स,सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीजभी जल्द ही शेयर बाजार में दस्तक देने वाली हैं। सेबी ने इन दोनों कंपनियों को भी मंजूरी दे दी है।

अमागी मीडिया लैब्स

1,020 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी,3.41 करोड़ रुपये के शेयर OFS के तहत बेचने की योजना हैवहीं सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज अपने अत्याधुनिक स्टेंट और मेडिकल उपकरणों के लिए जानी जाती है और इसके आईपीओ को लेकर निवेशकों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...