back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वन स्टार राइडर साइमा सैयद को इएफआई ने दी एनओसी

जोधपुर, 13 जून (हि.स.)। देश की उभरती हुई ऐंड्यूरेन्स राइडर साइमा सैयद को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ईएफआई में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है, साथ ही एफईआई ने अपनी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए साइमा को पंजीबद्ध करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इससे अब साइमा का 100 किलोमीटर व उससे अधिक की ऐंडयूरेन्स रेस में देश की ओर से खेलने की राह खुल गई है। सूर्यनगरी की उभरती हुई प्रतिभावान राइडर साइमा सैयद ने पिछले दिनों अपनी 80 किलोमीटर की रेस पदक सहित जीतने के बाद देश की पहली महिला वन स्टार राइडर बनने का गौरव प्राप्त किया था। इस उपलब्धि के बाद इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (इएफआई) ने साइमा को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करते हुए एशियाई और यूरोपीय देशों में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। ईएफआई के महासचिव कर्नल जयवीर सिंह ने यह प्रमाण पत्र जारी किया। इसके साथ ही घुड्सवारी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजक एक्वेस्ट्रीयर फेडरेशन इंटरनेशनल (एफइआई) ने भारत की संस्था एफईआई की सिफारिश पर साईमा को अपने फेडरेशन में शामिल किया है। ईएफआई की सिफारिश पर एफईआई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए सायमा को पंजीकृत किया है साथ ही भविष्य में होने वाली अंतर्राष्टीय प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साईमा 100 किलोमीटर उससे अधिक की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵