back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन और रूसी राजदूतों ने तथाकथित लोकतंत्र शिखर बैठक का विरोध किया

बीजिंग, 28 नवंबर (आईएएनएस)। 27 नवंबर को अमेरिका स्थित चीनी राजदूत छिनकांग और रूसी राजदूत ए. अंटोनोव ने संयुक्त रूप से आलेख लिखकर कहा कि अमेरिका में आयोजित होने वाली तथाकथित लोकतंत्र शिखर बैठक शीतयुद्ध के विचारों से भरी है । चीन और रूस इसका कड़ा विरोध करते हैं। विभिन्न देशों की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करो नामक आलेख में मूल्यदर्शन की कूटनीति के तहत विभाजन व मुकाबले का उकसावा बंद करने की अपील की गयी । इस आलेख में विभिन्न देशों से पारस्परिक सम्मान ,सहयोग व साझी जीत की अवधारणा का पालन कर विभिन्न सामाजिक व्यवस्था ,विभिन्न विचारधारा ,विभिन्न इतिहास व संस्कृति और विभिन्न विकास स्तर वाले देशों के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व बढ़ाने की अपील भी की गयी। इस आलेख में कहा गया कि अमेरिका ऑनलाइन आयोजित होने वाली लोकतंत्र शिखर बैठक में तय करेगा कि कौन इसमें भाग लेगा और कौन भाग नहीं ले सकेगा ,कौन लोकतांत्रिक देश है और कौन लोकतांत्रिक नहीं है । यह शीतयुद्ध का विचार है । आलेख में कहा गया कि शांति ,विकास ,निष्पक्षता ,न्याय और लोकतंत्र समग्र मानव का समान मूल्य है । लोकतंत्र कुछ गिने-चुने देशों का पेटेंट होने के बजाय विभिन्न देशों की जनता का अधिकार है । लोकतंत्र पूरा करने के अनेक तरीके हैं । लोकतंत्र का आकलन करने वाला बुनियादी मापदंड यही है कि राष्ट्र शासन में जनता की व्यापक भागीदारी का अधिकार है या नहीं ,जनता की अपील के प्रति जवाब मिलता है या नहीं ,जनता को अधिक अधिकार हासिल होंगे कि नहीं। (साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...