back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेशी मुद्रा की जमा-आरक्षित दर में 1 प्रतिशत की कटौती करेगा चीन

बीजिंग, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्तीय संस्थाओं द्वारा विदेशी पूंजी का इस्तेमाल करने की क्षमता को उन्नत करने के लिए चीनी जन बैंक ने निर्णय लिया है कि आगामी 15 मई से चीन वित्तीय संस्थाओं की विदेशी मुद्रा की जमा-आरक्षित दर में 1 प्रतिशत की कटौती करेगा। यानी विदेशी मुद्रा की जमा-आरक्षित दर मौजूदा 9 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक कम की जाएगी। चीनी जोंगयिन स्टॉक के वैश्विक प्रथम अर्थशास्त्री क्वान थाओ ने कहा कि विदेशी मुद्रा की जमा-आरक्षित दर में कटौती करने से बैंकों के विदेशी मुद्रा के प्रयोग की क्षमता को उन्नत किया जाएगा। इस कदम ने हालिया विदेशी मुद्रा की स्थिति के परिवर्तन को प्रतिबिंबित किया है, जो देश विदेश की विदेशी मुद्रा की तरलता में सुधार करने में मददगार साबित होगा और चीनी मुद्रा आरएमबी की विनिमय दर की स्थिरता में सक्रिय भूमिका अदा कर सकेगा। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵