back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन में व्यापक रूप से बाधा मुक्त वातावरण का निर्माण जारी

बीजिंग, 10 मार्च (आईएएनएस)। चीन विकलांग लोगों के अधिकारों व हितों की गारंटी पर बड़ा ध्यान देता है। बाधा मुक्त वातावरण के निर्माण को भी राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास योजना और संबंधित विशेष योजना में शामिल किया गया है। अभी तक पूरे देश के गांवों में स्थित व्यापक सेवा सुविधाओं में 81 प्रतिशत प्रवेश व निकास, 56 प्रतिशत सेवा काउंटर और 38 प्रतिशत शौचालयों का बाधा मुक्त निर्माण व सुधार किया गया है। 13वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 6.5 लाख पंजीकृत गंभीर विकलांग लोगों के लिये घरों का बाधा मुक्त सुधार किया गया है, जिससे विकलांग लोग गरीबी से दूर हो सकेंगे और उनका जीवन स्तर भी उन्नत हो गया है। साथ ही, यातायात से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं का बाधा मुक्त निर्माण व सुधार भी जारी रहा। आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में 3598 ट्रेनों में विकलांगों के लिये विशेष सीटें तैयार हैं। सार्वजनिक वाहनों में भी बुजुर्गों, कमजोरों, बीमारों और विकलांगों के लिये विशेष सीटें स्थापित की गयीं। उनके अलावा लो-फ्लोर बसों और बाधा मुक्त टैक्सियों का उपयोग भी किया जाता है। सिटी बसें ऑन-बोर्ड स्क्रीन और वॉयस अनाउंसमेंट सिस्टम से लैस हैं। साथ ही, चीन समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देता है, स्कूलों में बाधा मुक्त सुविधाओं और उपकरणों का निर्माण करता है। ताकि स्कूलों में पढ़ने व रहने वाले विकलांग व्यक्तियों के लिये बाधा मुक्त सहायता सेवाएं व उचित सुविधाएं प्रदान की जा सकें। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...