back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोकराझार में फिर मिला स्वचालित हथियारों का जखीरा

कोकराझार (असम), 10 मई (हि.स.)। असम के बोडो बहुल चार जिलों में बीटीसी चुनाव से कई महीने पहले से शुरू हुआ स्वचालित हथियारों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस की टीम ने कोकराझार जिला के कोकराझार थाना अंतर्गत उल्टापानी वन क्षेत्र के 04 और 05 नंबर राइड के दिगलीपारा के पास घने जंगल से स्वचालित हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। असम विधान सभा चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बीटीसी के साथ ही पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। इसी दौरान कोकराझार जिला के रिपू रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गए हैं। बरामद हथियारों में तीन एके-56 राइफ़ल, एक मैगजीन और 65 जिंदा कारतूस है। अपर पुलिस महानिदेशक और बीटीसी के प्रभारी आईजीपी डॉ. एलआर बिश्नोई ने शनिवार की देर शाम कोकराझार स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया है कि श्रीरामपुर बंधन बैंक में डकैती जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कोकराझार थाना अंतर्गत उल्टापानी वन क्षेत्र के 04 और 05 नंबर राइड के दिगलीपारा के पास घने जंगल से हथियार बरामद किये हैं। बोड़ोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के चुनाव के पूर्व से ही पुलिस प्रशासन ने बीटीसी के चारों जिला कोकराझार, उदालगुरी, बाक्सा व चिरांग जिलों में अवैध हथियारों के विरूद्ध अभियान चलाया है। इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीटीसी में लगातार हथियारों की बरामदगी से यह साबित होता है कि अभी भी बड़े पैमाने पर इलाके में हथियारों को छुपाकर रखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵