back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन और मलावी ने बेल्ट एंड रोड के संयुक्त निर्माण के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। चीन और मलावी ने 23 मार्च को बेल्ट एंड रोड के संयुक्त निर्माण पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मलावी की विदेश मंत्री नैन्सी टेम्बो और इस देश में चीनी राजदूत ल्यू होंगयांग ने राजधानी लिलोंग्वे में आयोजित रस्म में भाग लिया। टेम्बो ने कहा कि इस वर्ष मलावी और चीन के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना की 15वीं वर्षगांठ है। लंबे समय से चीन मलावी का समर्थन करता रहा है और मलावी का अच्छा दोस्त और अच्छा भाई है। मलावी के लिए विकास पहली प्राथमिकता है, जो चीन द्वारा प्रस्तुत बेल्ट एंड रोड पहल से मेल खाता है। मलावी सक्रिय रूप से बेल्ट एंड रोड के निर्माण में भाग लेगा और चीन के साथ गरीबी उन्मूलन, कृषि उत्पादों के निर्यात, आधारभूत सुविधाओं के निर्माण, और स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में गहन रूप से सहयोग करना चाहता है, ताकि दोनों देशों को लाभ मिल सके और द्विपक्षीय संबंध को और ऊंचे स्तर पर पहुंचाया जा सके। चीनी राजदूत ल्यू होंगयांग ने कहा कि मलावी का बेल्ट एंड रोड वाले मित्र दायरे में भाग लेना चीन-मलावी संबंध के विकास और वास्तविक सहयोग में नई जीवन शक्ति संचार करेगा। चीन बेल्ट एंड रोड पहल और मलावी की विजन 2063 योजना को जोड़ना चाहता है, विभिन्न क्षेत्रों में मलावी के साथ आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना चाहता है, ताकि विकास के फलों से सच्चे मायने में मलावी के लोगों को लाभ मिल सके और मलावी की समृद्धि को जल्द से जल्द साकार किया जा सके। बता दें कि मलावी गणराज्य दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵