back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा कार्यकर्ता प्रभावितों की सक्रिय होकर करें मदद: मदन कौशिक

देहरादून, 01 मई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम व प्रभावितों के मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ता को और अधिक सक्रिय होकर जुटने के लिए कहा है। उन्होंने शनिवार को सभी जिलों के कंट्रोल रूम प्रभारियों की वर्चुअल बैठक में पूरी जानकारी ली। इस दौरान जिलाध्यक्षों की ओर से बताया गया कि प्रदेश भर में शनिवार को 7802 कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों में जुटे रहे। इनके द्वारा राज्य भर में 5107 मास्क, 880 लोगों को भोजन पैकेट, 462 घरों में राशन किट का वितरण किया गया। इसके अलावा दो गज की दूरी मास्क है जरूरी अभियान में 2205 लोगों तथा टीकाकरण अभियान के लिए 2912 ने जागरुकता अभियान व टीकाकरण केंद्रों में लोगो की सहायता की। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान के तहत प्रदेश भर के बुथों पर 2922 कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर लोगो को कोरोना से बचने के उपायों की जानकरियां लोगों को दी। इसके साथ ही प्रदेश भर कोरोना के कारण प्रभावित परिवारों वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगो की मदद के लिए 768 कार्यकर्ताओं ने उनकी जरूरतों के सामान उनके घरों तक पहुचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगो की समस्या के समाधान के लिए हर कोशिश में जुटी है। बुजुर्गों की सेवा के साथ ही हर जरूरतमन्द व्यक्ति, परिवार को भोजन और दवा के लक्ष्य को प्राथमिकता में रखें। बैठक में प्रदेश महामंत्री कोविड कंट्रोल रूम सयोंजक कुलदीप कुमार,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान,प्रदेश कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी विनोद सुयाल ,कुंवर जपेंद्र सिंह, शेखर वर्मा, जिलों के सभी कंट्रोल रूम प्रभारी व जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵