back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 24 घंटों में 30317 नए केस, 38826 लोग हुए स्वस्थ

-अपर मुख्य सचिव बोले, एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति से संक्रमण में आ रही कमी -प्रदेश में एक दिन में 02 लाख 66 हजार से अधिक कोविड टेस्ट किये गये, अब तक हुए 4.10 करोड़ टेस्ट लखनऊ, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कोविड की रफ्तार धीमी होने लगी है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से हुई मौत के आंकड़े अभी भी डराने वाले हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में कोविड के 30317 नये केस आए हैं, जबकि एक दिन में 38 हजार 826 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं। वहीं 303 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि नए पॉजिटिव केस में पहले की तुलना में सुधार है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले तक प्रदेश में 2,66,326 सैंपल्स की जांच की गई थी। अब तक प्रदेश में करीब 4,10,64,661 टेस्ट किए जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,66,326 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें से 01 लाख 09 हजार से अधिक आरटीपीसीआर में माध्यम से जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 4,10,64,661 सैम्पल की जांच की गयी है। विभिन्न जनपदों द्वारा गत दिवस 97,115 सैम्पल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 9,67,797 से अधिक लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में कुल कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,47,257 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,44,680 क्षेत्रों में 5,84,743 टीम दिवस के माध्यम से 3,38,99,259 घरों के 16,35,77,129 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारम्भ श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आज कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारम्भ किया गया। जिसके तहत आज प्रदेश में आज 01 मई, 2021 से 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोग साॅफ्टवेयर के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। सिर्फ साॅफ्टवेयर के माध्यम से पंजीकरण करने वाले 18 से 44 वर्ष वाले लोगों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। बिना पंजीकरण वाले लोगों का वैक्सीनेशन नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक लोग अपना वैक्सीनेशन साॅफ्टवेयर के माध्यम से आॅनलाइन पंजीकरण तथा मौके पर जाकर दोनों प्रकार से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1,02,44,986 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 23,22,998 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,25,87,984 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। निगरानी समितियां बाहर से आए लोगों की करा रहीं जांच श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा टेस्टिंग, सर्विलांस, मेडिसीन तथा अस्पतालों में बेड आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में एक दिन में आये कोविड के केस से एक दिन में 8500 से अधिक ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी निगरानी समितियों द्वारा प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों को कोविड के लक्षण होने पर उनकी जांच करायी जा रही है, इसके अलावा कोविड संक्रमित लोगों को समय से दवा उपलब्ध कराने तथा उन्हें हर प्रकार की सहायता दी जा रही है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दवाइयों का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। दवाइयों का पैकेट उपलब्ध न होने पर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज कोविड कमाण्ड सेण्टर में फोन करके अपनी दवाइयों का पैकेट मंगा सकते हैं। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं अगर वे डाक्टर की सलाह लेना चाहते हैं तो, वे 18001805146, 18001805145 इस हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर सकते हैं। सरकार की अपील, कोविड प्रोटोकाॅल का करें पालन श्री प्रसाद ने लोगों से अपील है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। लोगों के प्रयासों एवं जागरूकता से संक्रमण दर में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵