back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांस्टेबल पदोन्नति को लेकर स्थाई वरिष्ठता सूची जारी करने पर रोक

जयपुर, 06 मार्च(हि.स.) । राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण ने भरतपुर रेंज में कांस्टेबल तकनीकी से हैड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति को लेकर स्थाई वरिष्ठता सूची जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही अधिकरण ने गृह विभाग सहित अन्य से जवाब तलब किया है। रेट ने यह आदेश तेजसिंह व अन्य की अपील पर दिए। अपील में अधिवक्ता कुशालसिंह राठौड़ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की सवाई माधोपुर में वर्ष 1998 में नियुक्ति हुई थी। विभाग की ओर से मेरिट के आधार पर बनाई वरिष्ठता सूची में अपीलार्थी उच्च स्थान पर थे, लेकिन बाद में विभाग ने मेरिट के बजाए नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता सूची जारी कर दी। अपील में कहा गया कि 1998 की भर्ती में अपीलार्थियों को अन्य अभ्यर्थियों के कुछ समय बाद नियुक्ति दी गई थी। जिसके चलते नियुक्ति तिथि के आधार पर बनाई वरिष्ठता सूची में अपीलार्थियों का स्थान नीचे हो गया। ऐसे में विभाग को निर्देश दिए जाए कि वह वरिष्ठता सूची नियुक्ति तिथि के बजाए मेरिट के आधार पर बनाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने स्थाई वरिष्ठता सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। हिन्दुस्थान समाचार/पारीक/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का मेगा प्रचार हमला, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर छाया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵