back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘वन टोल प्लाजा पर पास रिन्यू नहीं करने को लेकर होटल एसो.ने थाना प्रभारी नगरोटा के साथ कि बैठक,रखी समस्या‘

उधमपुर/कटडा, 5 मार्च(हि.स.)। वन टोल प्लाजा पर कटडा वासियों के मासिक पास रिन्यू न होने के मामले को लेकर होटल एसोसिएशन कटडा के सदस्यों की बैठक थाना प्रभारी नगरोटा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के दौरान होटल एसोसिएशन के प्रधान राकेश बजीर ने वन टोल प्लाजा पर मौजूदा ठेकेदारों द्वारा कटडा वासियों के पास रिन्यू न किए जाने के मामले को विस्तार से थाना प्रभारी के समक्ष रखा। जिस पर थाना प्रभारी ने वन टोल प्लाजा के इंचार्ज को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक अधिकारिक पत्र एन.एच.ए.आई के कार्यालय से नहीं पहुंचता, तब तक कटडा वासियों के मासिक पास को सुचारू ही रखे जांए। इस बैठक के दौरान राकेश बजीर ने कहा कि एनएचएआई के निर्देशानुसार 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को रियायती मासिक पास दिए जाते हंै। उन्हांेने कहा कि जब से वन टोल प्लाजा शुरू हुआ है, तब से कटडा वासियों को भी रियायती मासिक पास मिल रहा था। पर एकाएक फरवरी माह में मौजूदा ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी चलाते हुए कटडा वासियों के मासिक पास रिन्यू करना बंद कर दिया। बजीर ने कहा कि अगर वन टोल प्लाजा द्वारा कटडा वासियों के रियायती मासिक पास रिन्यू नहीं किए जाते हैं तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन पर उतरना पडेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी वन टोल प्लाजा संचालकों की होगी। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵