back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद का शीतकालीन सत्र 1 से 19 दिसंबर तक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी- किरेन रिजिजू ने की घोषणा

संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को जानकारी दी कि सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session 2025) की तारीखों का ऐलान हो गया है। संसदीय कार्य मंत्री केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को जानकारी दी कि सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एक्स पर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र 2025 को लेकर सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। संसद का यह सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा,“हमें उम्मीद है कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक रहेगा, जो हमारे लोकतंत्र को और मजबूत करेगा तथा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेगा।

करीब 15 दिन चलेगा सत्र, बढ़ सकती है अवधि

इस बार संसद का शीतकालीन सत्र करीब 15 दिनों तक चलने वाला है। हालांकि, रिजिजू ने कहा कि संसद की कार्यसूची और जरूरत के हिसाब से सत्र की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर सरकार को ज़रूरी विधेयक या चर्चाओं को पूरा करना होगा, तो सत्र 19 दिसंबर के बाद भी बढ़ाया जा सकता है। हर साल की तरह इस बार भी शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार अर्थव्यवस्था, रोजगार, और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव संसद में ला सकती है। इसके साथ ही विपक्ष भी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चाहती है कि यह सत्र सद्भावना और रचनात्मक संवाद का प्रतीक बने। उन्होंने कहा,“यह सत्र देश की प्रगति, नीतिगत निर्णयों और लोगों के कल्याण को केंद्र में रखकर चलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि सभी दल मिलकर लोकतंत्र को और सशक्त बनाएंगे।

राष्ट्रपति ने दी आधिकारिक मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक बुलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। इससे पहले भी राष्ट्रपति की अनुमति के बाद ही संसद का सत्र आधिकारिक रूप से बुलाया जाता है। संसद का शीतकालीन सत्र साल के अंत में होता है, जिसमें सरकार सालभर के कार्यों की समीक्षा और नए विधेयकों को पारित करती है। यह आमतौर पर नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में आयोजित किया जाता है और 10 से 20 दिन तक चलता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Parliament Session: 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस समेत विपक्षी दल लगातार ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵