back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल के एक और निवर्तमान विधायक की कोरोना से मौत

कोलकाता, 30 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी लगातार विशिष्टजनों को भी मौत की नींद सुला रहा है। एक और निवर्तमान विधायक की मौत हो गई है। उत्तर 24 परगना जिले के बारुइपुर से विधायक निर्मल चंद्र मंडल की जान शुक्रवार को चली गई। वह कोरोना संक्रमित थे। आरोप है कि कोरोना की रिपोर्ट नहीं आने के कारण कोरोना संक्रमण के लिए निर्धारित अस्पताल में उनका एडमिशन नहीं हो पाया था और न ही प्रशासन की ओर से ही कोई मदद की गई थी। निवर्तमान विधायक निर्मल चंद्र मंडल को हालांकि तृणमूल ने इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया था, लेकिन इलाके में उनकी ईमानदारी नेता की छवि थी और वह प्रत्येक दिन बरुईपुर से ट्रेन से कोलकाता आते थे और जब विधानसभा की कार्यवाही चलती थी, तो वह विधानसभा के बस से सफर करते थे। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए निर्वतमान विधायक गौरी शंकर दत्ता का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। बीते 25 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा का कोलकाता के एक अस्पताल में कोरोना के कारण निधन हो गया। 17 अप्रैल को पांचवें चरण के चुनाव के दौरान बीरभूम जिले के मुरारई सीट से तृणमूल कांग्रेस के निर्वतमान विधायक अब्दुर रहमान की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी। अब्दुर रहमान से पहले रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) की ओर से मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुरा सीट से चुनाव मैदान में उतरे प्रदीप कुमार नंदी की मौत भी बीते 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई थी। उनसे पहले 15 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक की भी संक्रमण से मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵