back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फोर्टिस हॉस्पिटल शीर्ष स्तरीय चिकित्सा सहायता देने की अपेक्षा रखते हैं : डा. अमित भार्गव/डा. संजय

– फोर्टिस हॉस्पिटल फरीदाबाद की सेवा मथुरा तक पहुंची, सुपर स्पेशियल्टी ओपीडी विस्तार, अब यहां भी सुपर स्पेशियल्टी ओपीडी सेवाएं शुरू – फोर्टिस हॉस्पिटल फरीदाबाद ने अमर हेल्थकेयर मथुरा में फिजिकल परामर्श शुरू किया – यह ओपीडी अमर हेल्थकेयर मथुरा में हर महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक खुली रहेगी मथुरा, 05 मार्च(हि.स.)। कार्डियक साइंस और ऑन्कोलॉजी के लिए बुनियादी सुपर स्पेशियल्टी सहायता की कमी को ध्यान में रखते हुए फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने अमर हेल्थकेयर, मथुरा में शुक्रवार अपनी सुपर स्पेशियल्टी ओपीडी सेवा शुरू की। यह जानकारी शुक्रवार को डॉ. अमित भार्गव, डॉ. संजय कुमार एवं डा. सूर्यावंशी ने देते हुए बताया कि मथुरा में विश्व स्तरीय सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम फोर्टिस हॉस्पीटल फरीदाबाद ने उठाया है। शुक्रवार राधापुरम स्थित अमर हेल्थकेयर में कैंसर ओपीडी सेवा का शुभारंभ कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. संजय कुमार और डॉ. अमित भार्गव ने किया। इस ओपीडी खुलने से क्षेत्र के निवासियों को यात्रा पर समय और धन खर्च किए बगैर अपने ही शहर में अच्छी स्वास्थ्य सेवा उन्हें मिलेगी। गरीब तबके लोगों को विशेष इलाज में छूट दी जाएगी। डा. संजय कुमार ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया रिपोर्ट बताती है कि भारतीयों में कार्डियक बीमारियाँ अभी भी समय पूर्व मृत्यु और अस्वस्थता का बड़ा कारण है। धूम्रपान, अल्कोहल सेवन की लत, खान पान की खराब आदतों और व्यायामरहित लाइफस्टाइल समेत कई कारणों से मरीजों में हाई कोलेस्ट्रोल, हाइपरटेंशन और उच्च स्तर के ब्लड शुगर की समस्याएं बढ़ रही हैं। एक तरफ जहां व्यक्तियों को आनुवंशिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण सबसे सामान्य और अनियंत्रित खतरा रहता है, वहीं युवाओं में भी हृदय रोग के बढ़ते मामलों का बड़ा कारण अत्यधिक तनाव को माना गया है।कैंसर की बीमारी व्यक्ति को न सिर्फ शारीरिक बल्कि उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति को भी काफी प्रभावित करती है। फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. अमित भार्गव ने कहा, ’देश में कैंसर के बढ़ते मामलों से साबित होता है कि लोग खराब लाइफस्टाइल के साथ ही बीमारी और इसकी शुरुआती पहचान के प्रति जागरूक नहीं हैं। मथुरा में ओपीडी खुलने से मथुरा के लोग न सिर्फ अच्छी सेवाएं हासिल कर सकेंगे बल्कि कैंसर के प्रति जागरूक भी रहेंगे। यहां ओपीडी में लोगों को जागरूक करके उनकी लाइफस्टाइल भी बेहतर और स्वस्थ हो सकेगी। मथुरा में मौजूद अच्छे डॉक्टरों और संसाधनों के बावजूद कुछ मामलों में टर्शियरी केयर की जरूरत पड़ जाती है इसलिए इस तरह की ओपीडी सेवा का यहां होना जरूरी था। शहर में ही वे विश्व स्तरीय विशेषज्ञों की राय और सेवाएं भी ले सकेंगे। हम मथुरा के लोगों को अपने शहर में ही शीर्ष स्तरीय चिकित्सा सहायता देने की अपेक्षा रखते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵