back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मलारी हाईवे पर रैंणी में वैली ब्रिज पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

गोपेश्वर, 05 मार्च (हि.स.)। चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड के तपोवन-रैंणी आपदा में मलारी हाईवे पर क्षतिग्रस्त रैणी पुल के विकल्प के तौर पर बनाए गए वैली ब्रिज पर शुक्रवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। इसे बीआरओ ने तैयार किया है। बीआरओ के चीफ इंजीनियर एएस राठौरा और अन्य अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही करवाकर पुल का शुभारंभ किया। पुल का संचालन शुरू होने से अब नीति घाटी के 13 गांवों की आवाजाही सुचारु हो गई है। 7 फरवरी को ऋषिगंगा नदी में आई जल प्रलय से रैंणी में जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बना मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे यहां नीति घाटी के 13 गांवों का सड़क सम्पर्क बाकी दुनिया से कट गया था। बीआरओ ने यहां 25 दिन में वैली ब्रिज तैयार किया है। बीआरओ ने यहां 200 फीट स्पान के पुल का निर्माण किया है। पुल के दोनों छोर पर स्थिर भूमि की अनुपलब्धता के चलते पुल का निर्माण तीन मंजिला फेब्रिकेशन वर्क के साथ किया गया है। बीआरओ के चीफ इंजीनियर एएस राठौर ने बताया कि पुल का निर्माण रिकार्ड वक्त में पूर्ण किया गया है। मलबा हटाने के बाद आठ दिनों में पुल को जोड़ने का कार्य पूरा किया गया है। पुल से वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। अब जल्द ही यहां स्थाई पुल निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵