back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिण्ड: अवैध रेत परिवहन को लेकर विवाद में चली गोलियां, एक की मौत

भिण्ड, 05 मार्च (हि.स.)। जिले के अमायन थाना क्षेत्र में रायल्टी के लिए बनाए गए चेक पोस्ट पर बीती देर रात अवैध रेत परिवहन को लेकर रेत कारोबारी और ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है। अमायन थाना पुलिस के अनुसार, जिले के मेहगांव पुरानी बस्ती निवासी 29 वर्षीय रॉकी गुर्जर पुत्र मजबूत सिंह गुर्जर रेत का काम करता है। गुरुवार देर रात वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लेकर अमायन की तरफ आ रहा था। यहां रेत का ठेका पॉवर मेक कंपनी ने ले रखा है और गहेली मढ़ेपुरा रोड पर कंपनी ने रायल्टी के लिए चेक पोस्ट बनाया है। रॉकी के साथ उसका दोस्त समरथ सिंह पुत्र अर्जुन सिंह तोमर निवासी गोरमी रोड भी था। जब रेत लेकर रॉकी और उसका दोस्त यहां गुजरे तो कंपनी के कर्मचारी बलदेव सिंह राजपूत ग्राम मेहरा और प्रदीप गुर्जर निवासी ग्राम छेकरी ने उन्हें रोका। इस दौरान रायल्टी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। रॉकी ने जबरिया ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने का प्रयास किया तो पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारी बलदेव सिंह और प्रदीप ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें रॉकी गुर्जर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य रेत कारोबारी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पॉवर मेक कंपनी के कर्मचारियों पर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵