back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा 30 अप्रैल (हि.स.)। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में नवविवाहिता ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नवविवाहिता के पिता राजा राम ने बताया कि मेनका का मायका दादर है। राजा राम ने आगे बताया कि छुरी निवासी प्रदीप प्रजापति से उसका विवाह हुआ था। शादी को महज पांच माह हुए थे। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना के कुछ घंटे पहले बेटी मेनका ने मुझे फोन किया था, लेकिन उसने कुछ बात नहीं की। फिर आज सुबह 4 बजे फोन आया की आपकी बेटी ने घर पर ही पंखे में फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका के पिता ने पति प्रदीप प्रजापति पर हत्या का सन्देह जताया है। घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर मामले के बयान के लिए कार्यपालिका दंडाधिकारी को बुलाया गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

जल्दी शादी होने वाली हैं? अपनी ब्राइडल किट में इन 5 जरूरी चीजों को जरूर रखें साथ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । दुल्हन बनने के बाद हर दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए अपनी ब्राइडल मेकअप किट में ये 5 आइटम्स जरूर...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...