back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी विद्वान मीयर-शेमर : रूस-यूक्रेन संघर्ष का मूल कारण नाटो विस्तार है

बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जॉन मीयर-शेमर ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का मूल कारण नाटो का विस्तार है, और रूस केवल इसका जवाब दे रहा है। विश्व-प्रसिद्ध राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विद्वान के रूप में मीयर-शेमर का मानना है कि अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी चाहते हैं कि यूक्रेन नाटो और पश्चिम में शामिल हो। लेकिन रूस के लिए यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। उनका कहना है कि रूस के साथ अपनी सीमा पर यूक्रेन को एक बांध बनाने का पश्चिम का प्रयास रूस के लिए एक संभावित खतरा बन गया है और संकट का स्रोत है। मीयर-शेमर ने कहा कि अमेरिका और रूस दोनों जीतने के लिए दृढ़ हैं, और ऐसी परिस्थितियों में किसी प्रकार के शांति समझौते तक पहुंचना मुश्किल है, और रूसी-यूक्रेनी संघर्ष का कोई अंत नहीं है। उनका यह भी मानना है कि नाटो का विस्तार काफी हद तक यूरोप तक ही सीमित रहेगा। (साभार : चाइना मीडिय ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵