back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह के बाद सोनू सूद तलब, ईडी ने एक्‍टर से 7 घंटे तक की कड़ी पूछताछ

ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में एक्‍टर सोनू सूद से पहले क्रिकेट युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की गई है। इस मामले को लेकर कई अन्य क्रिकेटर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अवैध सट्टेबाजी ऐप को लेकर प्रमोशन कर रहे कई क्रिकेटर और स्‍टार्स से प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को भी केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। इसके तहत सोनू सूद 24 सितंबर, बुधवार को दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में उपस्थित हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ईडी ने 24 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में बुलाया। उनके साथ सात घंटे तक पूछताछ हुई। जांच एजेंसी कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में उनका पक्ष जानना चाहती है। उनका वीडियो भी सामने आया।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ईडी ने वन एक्स बेट (1XBet) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा। इस मामले में जांच के दौरान कई चर्चित क्रिकेटर और सेलिब्रिटी भी समन प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें युवराज सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा, मिमी चक्रवर्ती, उर्वशी रौतेला शामिल हैं।

रैना और धवन से भी हो चुकी हैं लंबी पूछताछ

जानकारी के अनुसार, सोनू सूद से पहले इस मामले में 23 सितंबर को युवराज सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी ने हाल के हफ्तों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की है। वहीं सोमवार को पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया जा चुका है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह जांच कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ी है। आरोप है कि इस ऐप ने कई लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया या बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की। वहीं, कंपनी का दावा है कि 1XBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म है, जिसमें 18 साल का अनुभव है। कंपनी के अनुसार, ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर सट्टा लगा सकते हैं और इसकी वेबसाइट व ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...