back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वियना में समझौते के लिए पश्चिम के साहसी राजनीतिक निर्णय की आवश्यकता है : ईरान के विदेश मंत्री

तेहरान, 25 फरवरी (आईएएनएस)। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि 2015 के परमाणु समझौते की बहाली पर वियना में चल रही वार्ता में एक समझौते के लिए पश्चिमी पक्षों को तेहरान के हितों की गारंटी के लिए साहसी और यथार्थवादी राजनीतिक निर्णय लेने की आवश्यकता है। होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने गुरुवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष लिज ट्रस के साथ एक फोन पर बातचीत में यह टिप्पणी की, यह देखते हुए कि एक त्वरित और स्थायी समझौते के लिए, अमेरिका और फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के ए3 समूह को तेहरान से प्रतिबंधों को हटाना होगा। 58वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, जोसेप बोरेल और जर्मन विदेश मंत्री, एनालेना बारबॉक के साथ अपनी बैठकों के संबंध में कहा कि वियना में बातचीत करने वाली टीमें कठिन प्रयास कर रही हैं। ईरान ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे औपचारिक रूप से जुलाई 2015 में विश्व शक्तियों के साथ संयुक्त व्यापक कार्य योजना के रूप में जाना जाता है। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मई 2018 में अमेरिका को समझौते से बाहर कर दिया था, और तेहरान पर एकतरफा प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵