back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल-14 : पंजाब किंग्स ने बेंगलोर को 34 रनों से हराया

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 91) की शानदार पारी के बाद हरप्रीत बरार की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 34 रनों से हरा दिया। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 179 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसने बेंगलोर को निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 145 रनों पर रोक दिया। पंजाब की सात मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम अब छह अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। बेंगलोर को सात मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर कायम है। बेंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने 35 और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 31 रन बनाए। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा रवि बिश्नोई ने दो और रायली मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन तथा मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। –आईएएनएस ईजेडए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, कांग्रेस से अलग होकर उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵