back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट सत्र:विधानसभा में उद्योग-अति पिछड़ा और पर्यटन विभाग के बजट पर चर्चा

पटना, 05 मार्च (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में आज दसवें दिन विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा में आज उद्योग विभाग के बजट पर चर्चा होगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए उद्योग विभाग के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पर्यटन विभाग के बजट पर सदन में चर्चा होगी। विपक्ष की तरफ से दिए गए कार्यस्थगन का प्रस्ताव पर आज भी सदन में वित्तीय कार्य होने के कारण चर्चा नहीं हो पाएगी।सरकार की तरफ से मांग के प्रस्ताव और विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा और फिर सदन में बजट पर स्वीकृति का प्रस्ताव आएगा। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन बजट पर सरकार की तरफ से जवाब देंगे। विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। जल संसाधन विभाग से जुड़े विधायक जनक सिंह, रामप्रवेश राय और दो अन्य विधायकों की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार जवाब देगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार की तरफ से सदन में जवाब होगा। विधायक युसूफ सलाहुद्दीन, मोहम्मद इसराइल मंसूरी और के साथ-साथ कुल 12 विधायकों ने शिक्षा विभाग से जुड़े इस ध्यानाकर्षण सूचना को सदन में दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

Kavita Krishnamurthy Birthday: 15,000 से भी ज्यादा गया गाना , जानें कैसा रहा सिंगर का करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कविता कृष्णमूर्ति भारतीय संगीत की बेहतरीन गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उनका असली नाम शारदा कृष्णमूर्ति है, लेकिन वे कविता के...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵